भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कही से भी कोई पता न चलने पर पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है।पटरंगा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर युवती की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रूदौली सर्किल क्षेत्र अंतर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बकौली निवासिनी एक युवती लगभग पांच दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई।परिजनों के मुताबिक घर वाले खेत में काम कर रहे थे जब खेत से काम कर वापस घर लौटकर आये तो देखा कि घर पर बेटी मौजूद नही थी।परिजनों ने बताया आष्चर्य की बात तो यह है की न कोई विवाद न डाट फटकार आखिर उसकी बेटी घर से कैसे लापता हो गई।परिजनों ने नातेदार रिश्तेदारों,गांव व खेत खलियानों में भी खोजबीन की उसके बाद पीड़ित गायब बेटी की माता ने पटरंगा पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटी को अगुवा करने की आशंका व्यक्त करने की तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई है।वहीं विवेचना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सीडीआर निकलवाई गई है और इस संबन्ध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts

