आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। हाथरस की घटना के बाद गाजियाबाद का दलित समाज भाजपा सरकार की कारगुजारी से बेहद नाराज है। दलित समाज के लोगों का कहना है कि यदि हाथरस काण्ड में न्याय नहीं मिला तो हिन्दू धर्म त्याग देंगे। बेटी का दर्द माता-पिता के अलावा कोई नहीं समझ सकता। सूबे में भाजपा सरकार के आते ही बलात्कार, हत्या, अपहरण जैसे अपराधों पर खुली छूट मिल गई। भाजपा को सत्ता हटाने का यही कारण बनेंगे।
यह बात गांधी भवन में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।
उन्होंने सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सूबे की सियासत में अपनी दस्तक करेगी। किसान, मजदूर, नवजवान, छात्र तेजी से आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है। पार्टी का संगठन गांव-गांव बनाइए, कार्यकर्ता तैयार करिए तभी दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी परिवर्तन होगा।
श्री सिंह ने कहा कि मुझ पर योगी आदित्यनाथ ने 4 माह में 14 मुकदमें दर्ज कराया, पार्टी के दफ्तर पर ताला लगवाया। लेकिन जुर्म के खिलाफ आवाज को नहीं दबा सके। आज आम आदमी पार्टी ही जुर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 200 यूनिट बिजली का बिल माफ कर दिया वहीं 400 यूनिट बिजली का बिल आधा कर दिया है। दो हजार लीटर पानी फ्री और वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन दो गुना दी जा रही है। यह सुविधा यदि उत्तर प्रदेश में चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनाइए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

