शादी का झांसा देकर भूमि हड़पने का प्रयास पीड़ित ने 4 लोगों के विरूद्ध दी तहरीर
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डित पुरवा में शादी का झांसा देकर युवक की जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एक महिला सहित चार लोगों के विरूद्ध मवई थाने में नामजद तहरीर दी है।
ग्राम पण्डित पुरवा निवासी अजय कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को ग्राम रतनपुर निवासी आशीष,भानीपुर के उमानाथ,उमापुर के अनिल एक महिला के साथ आए और उससे गीता नाम की एक लड़की से शादी कराने की बात कही कि लड़की लेकर आए हैं तैयार हो जाओ रुदौली तहसील चलना है और वहीं पर तुम्हारी युवती के साथ कोर्ट मैरिज करा देंगे।पीड़ित ने बताया कि वह जालसाजों के बहकावे में आ गया और रुदौली तहसील चलने को तैयार हो गया।इसके बाद तीनों युवकों ने चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और अजय मिश्रा व युवती को लेकर रुदौली तहसील पहुंचे।अजय मिश्रा व युवती को एक जगह बैठाकर युवकों ने कहा कि तुम युवती के पास बैठो।तब हम लोग कोर्ट मैरिज का पेपर तैयार करा लें।इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसकी जमीन रजिस्ट्री कराने का पेपर तैयार करा लिया और रजिस्ट्री के पेपर पर अजय मिश्रा के हस्ताक्षर भी करवा लिया।इसके बाद जब जमीन का बैनामा कराने रजिस्ट्री दफ्तर गए।तो पता चला कि रजिस्ट्रार आफिस में नही है।कही चले गए हैं और फिर रजिस्ट्री नहीं हो सकी।इस जालसाजी की भनक मिश्रा के भतीजे चेतन मिश्रा को मिली तो उसने रतनपुर चौराहे पर मौजूद तीनो लोगों से इसकी शिकायत की तो तीनों लोगों ने चेतन मिश्रा को मारने की धमकी देने लगे।अजय मिश्रा ने अपने भतीजे को लेकर मवई थाना पहुंच कर आशीष,उमानाथ,अनिल तथा उमापुर की एक महिला के विरुद्ध तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

