पिकप पर अवैध पटाखा ले जा रहे दो गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने मंगलवार की देर रात पिकप पर अवैध पटाखा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा पुलिस द्दारा क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाण्डेय,उपनिरीक्षक सुनील कुमार,कांस्टेबल आशीष कुमार यादव व सुनील कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर मखदूमपुर के पास नहर पर पिकप(लोडर)पर अवैध रूप से ले जा रहे अवैध पटाखे के साथ दो आरोपियों अमरदीप गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता निवासी पटरंगा मंडी व अमरेश कुमार निषाद पुत्र हरिश्चंद्र निषाद निवासी ग्राम रानी बाजार पटरंगा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्दारा जामा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 240 दर्जन रोलकैप्स पटाखा,120 दर्जन मिर्ची पटाखा,80 पैकेट फुलझड़ी,240 दर्जन छोटी बन्दूक और 15 पीस माचिस तीली पटाखा बरामद किया गया और दोनों आरोपियों पर मुकदमा अपराध संख्या 204/20की धारा 5/9(ख)विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Don`t copy text!