सीओ व एसडीएम ने किया मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली क्षेत्र के मवई थाना अंतर्गत रेछघाट स्थित नदी में होंने वाली मूर्ति विसर्जन स्थल की तैयारियों का वृहस्पतिवार को एसडीएम विपिन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी डाकटर धर्मेन्द्र कुमार यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।
सीओ डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि खतरनाक कोरोना महामारी के चलते इस बार ज्यादा मूर्तियां नहीं रखी गई हैं।इस बार कुछ लोग ही मूर्तियां रखे हुए हैं वह लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए आएंगे।इसी लिए आज मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया है लोगों को मूर्ति विसर्जन के लिए सिर्फ पांच आदमियों के साथ ही विसर्जन करने की अनुमति दी जाएगी। जिससे यहां ज्यादा भीड़भाड़ न होने पाए और विसर्जन स्थल पर लाइट आदि की भी व्यवस्था रहेगी।सीओ ने बताया कि कुछ लोग मूर्ति अपने घरों में बिना अनुमति के ही रखे हुए हैं उन्हें भी सिर्फ पांच लोगों के साथ विसर्जन घाट पर आने की अनुमति रहेगी।उन्होंने बताया कि विसर्जन घाट तक रास्तों आदि का भी निरीक्षण किया गया है।घाट की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा यहाँ विसर्जन के लिए आने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया है।यहां पर अमेठी की मूर्ति विसर्जन हेतु आती है वहां का भी प्रशासन आज विसर्जन घाट की व्यवस्था का निरीक्षण करने आया है हम लोग मिल कर सारी व्यवस्था को दुरुस्त कर लेंगे।

