मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
एटा। “मिशन शक्ति“ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डा0 कंचन सरन अपर आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र आदि के नेतृत्व में जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एएए की बैठक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मौजूद महिलाओं, किशेारियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, किशोरियों को महिला हिंसा से जुडे कानूनी प्रावधान, कन्या भू्रण हत्या के प्रतिरोध के लिए सुझाव, कन्या भ्रुण हत्या की घटनाएं रोकने के उपाय, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का क्रियान्वयन, सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड का प्रावधान, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, नारी सुरक्षा, स्वावलम्बन, सम्मान के तहत जागरूक किया गया। महिलाओं को जानकारी दी गई कि नवरात्रि के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नारी सुरक्षा संरक्षण, सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मिशन शक्ति के तहत नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने और भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए आगामी 180 दिन तक इस मुहिम को लगातार जारी रखा जाएगा। इसके अलावा कोविड-19 से रोकथाम के उपाय, बचाव, सहायता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई।

