बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू 5 नवंबर को होगा मतदान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

प्रलोभन दिया गया तो नामांकन व चुनाव होगा रद्द

भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन रुदौली के चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई है।विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का मतदाताओं/अधिवताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

चुनाव अधिकारी कुलभूषण यादव ने बताया नामांकन प्रक्रिया 26 वा 27 अक्टूबर तक होगी।नामांकन फॉर्म की बिक्री 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होगी। नामांकन फॉर्म की जांच व वापसी 28 अक्टूबर को होगी।मतदान 5 नवंबर को होगा जो सुबह 10:00 बजे से 1:30 बजे तक चलेगा।इस बीच सभी अधिवक्ता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा इसी दिन 2:00 बजे से मतों की गणना के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मतदान में 130 अधिवक्ता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।चुनाव के संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी का चयन किया गया है जिसमें इंद्रजीत सिंह,चौ0 अजीमुद्दीन,गोरख नाथ तिवारी,राम भोला तिवारी चुनाव संपन्न करायेंगे। चुनाव का कार्यभार देख रहे चौधरी अजीमुद्दीन ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पूरा पालन कराया जाएगा।किसी तरह का प्रलोभन इत्यादि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है यदि कोई प्रत्याशी के विरुद्ध प्रलोभन दिये जाने के साक्षय मिल गए तो उसका नामांकन व चुनाव रद्द कर दिया जाएगा।

Don`t copy text!