जो जंग में पहल करता है उसका इस्लाम से कोई सम्बंध नहीं होता: हबीब हैदर इस्लाम जंग में पहल करने की इजाजत नहीं देता
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। इश्के हुसैन इबादते परवरदिगार है। यह बात बेलहरा हाउस स्थित आबिद साहब के अजाखाने में मौलाना मो0 रजा जैद पुरी ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होने यह भी कहा इंसान जो इच्छाएं मानवता के उद्धार के लिये करता है इश्वर उसे अवश्य पूरा करता है ।अली कालोनी दयानंद नगर स्थित हिलाल साहब के आवास पर मजलिस को सम्बोधित करते हुए जाकिरे अहले बैत हबीब हैदर ने कहा जो जंग मे पहल करता है उसका इस्लाम से कोई सम्बंध नहीं होता ,कयोंकि इस्लाम जंग में पहल करने की इजाजत नहीं देता। दुनियां अगर इस्लाम के इस एक कानून पर अमल कर ले तो आतंकवाद खत्म हो सकता है।कर्बला सिविल लाइन मे मजलिस को अयान अब्बास ने सम्बोधित करते हुये कहा कि वख्त के इमाम से मदद चाहिये तो रूह को पाक रखे बुराई से दूरी बनायें । अख्तियार हुसैन के अजाखाने की मजलिस को जाकिरे अहले बैत अली अब्बास ने सम्बोधित किया । उन्होने यह भी कहा कि नमाज इबादत का सबसे अच्छा हिस्सा है, लेकिन मक्सदे जिन्दगी नहीं ।आखिर में कर्बला वालों के मसायब बयान किये गये , जिसे सुनकर मोमनीन रोने लगे ।मजलिस से पहले डा 0 रजा मौरान्वी ने अपना कलाम पढ़ा – वो जिनके अश्को को रूमाले सय्यदा न मिला ,फनां हए है शहादत का मर्तबा न मिला।शारिब मौरान्वी ने अपना कलाम पढ़ा-अगर नजर को हकीकत का आइना मिल जाए,तखैयुलाते रवानी को सिलसिला मिल जाए। अजमल किन्तूरी नेअपना कलाम पढ़ा-अगर रूहुल अमी इस बात पर तय्यार हो जाते,उन्हेंभी काबाओ कौसैन के दीदार हो जाते। सरवर अली कर्बलाई नेअपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा-उसको वजूद ए दीन ए रसूल ए खुदा कहो, बाकी है जिससे दीन उसे करबला कहो। मजलिसों का अगाज तिलवतों से किया गया। मुजफ्फर इमाम, सरवर अली कर्बलाई, शबी अहमद आब्दी, जईम काजमी, गाजी इमाम, हैदर, रजा मेहदी, रहबर अमान अब्बास आदि लोगों ने नजरानये अकीदत पेश किया। लाइन पुरवा स्थित नाजिम साहब के अजाखाने में भी मजलिस को मौ. मो. रजा ने सम्बोधित किया। शोअरा ने नजरानये अकीदत पेश किया। बेलहरा हाउस से अलम उठा लोगों ने शोशल डिस्टेन्सिन्ग के साथ जियारत की अलम नाजिम साहब के इमामबाड़े मे पहुँचा अन्जुमनों ने नौहाखानी व सीनाजनी की बानियाने मजलिस ने सभी का शुक्रिया किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

