पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत आयोजित हुआ ऋण वितरण कार्यक्रम

बहराइच 27 अक्टूबर। रेहड़ी-ठेला-पटरी लगाने वालों के आथर््िाक हितों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 69 स्ट्रीट वेंडर्स को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा किया गया। निधि अन्तर्गत जनपद के चयनित 1040 वेंडर्स के खातों में रू. 10-10 हज़ार की धनराशि प्रेषित की जा चुकी है।
सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में देश के स्ट्रीट वेंडर्स के आर्थिक हितों को सुनिश्चित करने के लिए देश के यशस्वी प्रधान श्री नरेन्द्र मोदी दृढ़ संकल्पित हैं। श्री गोंड ने लाभार्थियों से अपील की कि योजना के बारे में अपने दूसरे साथियों को भी जानकारी प्रदान करें ताकि सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि ऋण की धनराशि का सदुपयोग करें और समय से अदायगी का प्रयास भी करें ताकि आप लोगों को अधिक से लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि इस योजना में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। जनपद में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराये जाने हेतु श्री कुमार ने एडीएम, अध्यक्ष न.पा.परि. बहराइच, ई.ओ., लीड बैंक प्रबन्धक व अन्य अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। श्री कुमार ने वेंडर्स को बताया कि ऋण का नियमित भुगतान करने पर आपको 07 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी तथा डिजिटल लेन देन करने हर साल रू. 1200=00 कैश बैक भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर लाभार्थी व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Don`t copy text!