पुलिस के संरक्षण में पीड़िता की सम्पत्ति पर हो रहा है अवैध कब्जा

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

-दर-दर भटक रही पीड़िता से मांगा मुख्यमंत्री से न्याय -जल्द ही पीड़िता करेगी मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मदाह

बाराबंकी। पीड़िता पर हो रहा लगातार अत्याचार, बल पूर्वक कराया जा रहा है पीड़िता की दुकान पर कब्जा। हैरान व परेशान होकर पीड़िता ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता माधुरी सिंह पत्नी स्व0 हरबंश गोपाल नि0 आर/664, मोहल्ला रसूलपुर, थाना कोतवाली नगर, जिला बाराबंकी की एक वृद्ध विधवा महिला है, पीड़िता के स्वर्गीय पति ने अपने जीवनकाल में नगर पालिका परिषद, नवाबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी में मकान व पुत्रों के व्यवसाय हेतु दुकान बनवाया था। पीड़िता की एक दुकान में डाक्टर सक्सेना ने डेन्टल सर्जन की दुकान ले रखी थी परन्तु कभी भी कोई किराया अदा नहीं किया था। पीड़िता के पुत्र जब बालिग हो गये तो उनके व्यवसाय हेतु पीड़िता ने उक्त दुकान खाली करने को कहा तो विपक्षी ने मुबलिग पांच लाख रूपये लेकर अपना सामान निकाल लिया पर चाभी नहीं दिया। बहुत कहने पर विपक्षी ने अपने कम्पाउडर से दिनांक 23.10.2020 को चाभी भिजवाई, जब पीड़िता ने अपने दुकान का सामान रखने लगा तो डाक्टर ने मुबलिग दस लाख रूपये कब्जा छोड़ने के एवज में और धनराशि मांगी। जब पीड़िता ने इतने रूपये दे पाने में असहजता जताई तो विपक्षी डाक्टर ने कहा कि पुलिस से मेरे नजदीकी सम्बंध है इसलिए मैं बिना पैसे लिए दुकान पर कब्जा नही दूंगा। पीड़िता के पुत्रों को प्रभाव बनाकर किसी अपराधी की भांति व्यवहार व तलाश किया जा रहा है, जबकि पीड़िता के पुत्रों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। जिससे पीड़िता पुलिस के उत्पीड़न से बेइन्तहा परेशान है और दर-दर परिवार सहित भटक रही है। वृद्ध महिला ने बताया कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो प्रदेश के मुखिया के समक्ष आत्महत्या कर लुंगी।
अब देखना है कि पीड़िता को क्या प्रशासन द्वारा मदद मिलेगी या उसकी ही दुकान दबंग लोग कब्जा करके अवैध वसूली करते रहेंगे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!