वनमाफिया ने काटे आम का पेड़, लगा जुर्माना

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में वन माफिया स्थानीय पुलिस से मिलकर दिनदहाड़े हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। बड़ोंसराय के ग्राम मदारपुर में एक तथाकथित वन माफिया द्वारा प्रतिबंधित पेड़ को काटने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन माफिया से जुर्माना वसूल कर विधिक कार्रवाई किया है। मामला कोतवाली बदोसराय अंतर्गत मदारपुर गांव का है जहां पर वन माफिया द्वारा लकड़ी आम का प्रतिबंधित पेड़ काट लिया गया जिसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने वन अधिनियम के अंतर्गत वन माफिया से जुर्माना वसूलते हुए विधिक कार्रवाई किया है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया की वन माफिया द्वारा आम का एक प्रतिबंधित पेड़ काटा गया है जिसके लिए उससे पछपन सौ रुपए जुर्माना विभाग द्वारा वसूल किया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!