गांव लुहारी मे में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार

अब तक कुल 16 आरोपियों को भेजा गया है जेल

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा गांव लुहारी में दो पक्षों में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो जाने के मामले में घटना में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल 10 अक्टूबर को गांव लुहारी गवी में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी एसएसपी द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया था। थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 28 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को कैला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना से संबंधित अन्य 16 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Don`t copy text!