18 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूर्ण होने पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को वितरित किए प्रशस्ति पत्र
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध राहुल कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में 7 अक्टूबर से शुरू हुए आपात सेवा 112 के 18 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को एमडीएसएल के प्रशिक्षकों द्वारा पूर्ण कराया गया, जिसमें तकनीकी प्रशिक्षण, महिला संबंधी मुद्दे, आपदा संबंधी मुद्दे, बौद्धिक अशक्त बच्चे संबंधी मुद्दे, प्राथमिक उपचार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों का 18 दिवसीय प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण इकाई (डीटीयू) के माध्यम से पूर्ण कराया गया। जिसमें कुल 33 पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर एसएसपी द्वारा सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन रामनिवास सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन , प्रभारी निरीक्षक जिला प्रशिक्षण इकाई जनपद एटा, प्रभारी निरीक्षक आपात सेवाएं 112 , प्रशिक्षक एम डी एस एल जनपद एटा एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।

