बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मोहारीपुरवा से पटेलनगर, सतोखर तालाब होते हुए जमुरिया नाले तक का नाला पास हुआ। इस नाले में दशहराबाग मोहल्ले में नालियों के पानी का निकास का नही हो रहा था तथा बाराबंकी हैदरगढ़ रोड तक पहुचंते-पहुँचते ऊंचाई काफी बढ़ जाने के कारण नाले की गहराई लगभग तीन मीटर हो जाती। जिससे नाले की सफाई के कार्य में भी काफी समस्यायें हो रही थी तथा पानी का निकास सही ढंग से नही हो पाता जिससे मूसलाधार बारिश के कारण नालों का गंदा पानी सड़को पर बहता था और गंभीर बीमारियों की आशंका बनी रहती थी जिसको देखते हुए कोरोना महामारी (लॉक डाउन) के समय में भी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत कोरोना ग्रसित होते हुए भी अपने निजी निवास से लैपटॉप के माध्यम से बैठक में मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर जिक्र किया था तथा अयोध्या कमिश्नर को तुरन्त मुख्यमंत्री ने आदेश दिए थे जिसके फलस्वरूप यह है कि इस नाले को पास कर दिया गया था जिससे तमाम लोगों इसका फायदा भी मिलेगा। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित नाले के मैप के अनुसार मौके पर पहुँचकर पैदल निरीक्षण किया था और दशहराबाग क्षेत्र का पानी भी इसी नाले में निकलवाने की बात कही थी और इसके लिए प्राविधान करने के दिशानिर्देश अधिकारियों को दिए थे उक्त नाले के निर्माण हेतु 355.44 लाख रुपए की धनराशि विभाग को अवमुक्त कर दी गयी है, जल्द ही नाले का निर्माण शुरू हो जाएगा तथा दशहरा बाग के तालाब के पास ही शम्पवेल बनाकर उसमे 35 हार्स पॉवर के 3 जेड पम्प लगाये जायेगे जिसके माध्यम से पानी को निकाला जायेगा उक्त शम्पवेल और नाले में मोहल्ले की सभी नालियों को मिलाया जायेगा जिससे किसी भी मोहल्ले में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो व बीमारियों का भी खतरा न हो सके।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

