मसौली बाराबंकी। मुखबिर की सूचना पर सफदरगंज पुलिस ने अवैध शराब बेचने जा रहे तीन लोगो को गिरफ्तार कर 30 लीटर अवैध शराब बरामद की है पुलिस ने अभियुक्तो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक देवेश कुमार मिश्रा ने बरियारपुर मोड़ के निकट से सूर्यपुर खपरैला निवासी गोविन्द रावत पुत्र लालता प्रसाद, सन्दीप रावत पुत्र शिवलाल, लवकुश पुत्र भैरवलाल को दस दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफतार किया जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्यवाही की गयी है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

