शोरूम में पति पत्नी के बीच विवाद…

मनपंसद साड़ी न दिलाने पर पति की धुनाई…

मोदीनगर। नगर के एक शोरूम पर मंगलवार दोपहर को करवाचौथ के लिए अपनी पत्नी को मनपंसद साड़ी न दिलाना एक युवक को काफी मंहगा पड़ा। शोरूम में ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला ने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस दोनों को थाने में पकड़कर ले गई। दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक शोरूम में मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास दंपति पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला ने काफी साड़ी देखीं। करीब एक घंटे बाद महिला को एक साड़ी पंसद आई जिसकी कीमत 12 हजार रुपये से अधिक थी। बताया जा रहा है कि पति ने महिला को कम दाम की साड़ी लेने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने महिला को एक चांटा मार दिया। इस बात से नाराज होकर महिला ने शोरूम के अंदर ही अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। दंपति के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दंपति को थाने ले आई। थानाप्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया है।

Don`t copy text!