विश्वास टेªडिंग की धोखाधड़ी से परेशान निवेशकों द्वारा दिया जा रहा धरना
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के साथ पीड़ित भी दे रहे हैं अनिश्चितकालीन धरना।
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वाधान में जिला गन्ना दफ्तर में विगत चार दिनों से चल रहे धरने पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर धरना दे रहे पीड़ितों की आवाज सुनने आज तक कोई नहीं आया, पीड़ित लोगों का कहना है कि वह अनिश्चितकालीन धरना चालू रखेंगे अगर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गई तो वह लोग जल्द ही मुख्यमंत्री आवास के समक्ष भी धरना प्रदर्शन करेंगे। किसान यूनियन ने कहा कि प्रशासन को हमारी मांगों को मानना ही पड़ेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वास ट्रेडिंग कंपनी से पीड़ित लोगों का धरना चैथे दिन भी जारी है किन्तु कोई भी प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी अभी तक पीड़तों से हाल पूछने नही आया है। मालूम हो कि उक्त धरना किसानों व निवेशकों का 400 करोड़ रूपये ठगने वाली विश्वास टेªडिंग के प्रबंधकों व कर्ताधर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर दिया जा रहा है। विश्वास टेªडिंग कम्पनी के ऊपर देश में लगभग सैकड़ों एफ0आई0आर0 दर्ज है किन्तु उक्त कम्पनी के कर्ताधर्ता खुलेआम पैसों के बल पर घूम रहे हैं, ठोस पुलिस कार्यवाही न होने से निवेशकों का काफी पैसा उक्त कम्पनी डकार गई और उसी पैसों से वह निवेशकों के विरूद्ध ही तरह-तरह फर्जी प्रार्थना पत्र देकर उनको शांत रहने के लिए कह रहे हैं। इसलिए निवेशक मजबूर होकर अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज देश के कोने तक पहुंचाना चाह रहे हैं व उक्त कम्पनी के झांसे अब अन्य कोई गरीब बेरोजगार व किसान, निवेशक न फंसे।
धरना सभा को यूनियन के मण्डल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी करके 400 करोड़ रूपये हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने को मुख्य रूप से अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष भाकियू ने कहा कि इन गरीब किसानों, नौजवानों, व बेरोजगारों का विश्वास कम्पनी द्वारा हड़पा गया धन तब तक पूर्ण रूप से वापस नहीं हो जाता है तब तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
इसीक्रम में लायक राम वर्मा ने कहा कि सरकार चाहे तो इन गरीबों का रूपया दिला सकती है किन्तु सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जिससे पीड़ितों का परिवार आर्थिक तंगी के साथ भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
धरने पर मुख्य रूप से कमाल अहमद के नेतृत्व में अमर बहादुर सिंह, सिराज अहमद, नौमीलाल, अजय, इरफान, चन्द्रमोहन, हमीद, पीर मोहम्मद, सुरेन्द्र, विनय श्रीवास्तव, सोमनाथ, अविनाश सिंह, नूर अली, शेर अली, मो0 इमरान, ताज मोहम्मद, फरीद अहमद, सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित रहे।अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स

