बहराइच 06 नवम्बर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 07 व 08 नवम्बर 2020 को सुविधानुसार स्थानीय भ्रमण एवं रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन लो.नि.वि.बहराइच में करेंगे। श्री वर्मा 09 नवम्बर 2020 को पूर्वान्ह 09ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें। उल्लेखनीय है कि सहकारिता मंत्री श्री वर्मा 06 नवम्बर 2020 को सायं 05ः30 बजे ग्राम अटवा थाना जरवल रोड में श्याम सुन्दर यादव के आवास पर जायेंगे। इसके पश्चात् श्री वर्मा सायं 05ः40 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुंचकर अव्यवस्थान एवं रात्रि विश्राम एवं करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने दी है।
मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण की बैठक आज

बहराइच 06 नवम्बर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान द्वितीय चरण को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में 07 नवम्बर 2020 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे विस्तृत रूपरेखा एवं कार्यान्वयन के सम्बंध में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी है।
ग्रीन जोन में परिवर्तित हुए 19 कन्टेनमेन्ट जोन

बहराइच 06 नवम्बर। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम सिदरखी, ग्राम पुरैनी, ग्राम इस्लामाबाद, ग्राम पठानपुरवा, गोडियनपुरवा, गोड़हिया नं0 1, ग्राम टेढ़वा, महोली, हमीरपुर, कन्ठूपुरवा, तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम कोटवा, ग्राम कलवारी, ग्राम बन्कुरी, ग्राम भवनियापुर, तहसील पयागपुर अन्तर्गत ग्राम सचैली, भूपगंज बाजार, तिवारीपुरवा जमुनहा कला व ग्राम असनहवा तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम निजामपुर, नानकपुरा में कोविड-19 के पीड़ित/संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप घोषित किये गये हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट ज़ोन को मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच की संस्तुति के आधार पर शासन के प्राविधानानुसार 14 दिनों से इस क्षेत्र में कोई पाजिटिव कोविड-19 मरीज की पुष्टि न होने के कारण जिलाधिकारी ने हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट जोन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

