सहल यूनानी मेडिकल स्टोर का मुफ्ती जैद ने किया उदघाटन
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। पीरबटवान स्थित नाले के पास सहल यूनानी मेडिकल स्टोर का उदघाटन मुफ्ती जैद साहब मजाहरी नदवी व शहर के मशहुर डॉक्टर ए एच उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुफ्ती जैद ने तिजारत और हलाल कमाई की फजीलत पर रोशनी डाली,और मेडिकल स्टोर में तरक्की के लिए दुआ की। उदघाटन के दौरान जनपद के अलावा लखनऊ से यूनानी डाक्टर भी मौजूद थे। मुफ्ती जैद ए आगे कहा की यूनानी दवाओं को इस्तिमल करना चाहिए इससे कोई नुकसान नही होता है। डॉक्टर सलमान खालिद ने यूनानी दवाओं की अफादियत पर जोर देते हुवे कहा कि लोगों का रुझान यूनानी दवाओं की तरफ तेजी से बढ़ रहा है इसी लिए यूनानी की दवा बनाने वाली फैक्टरियां भी लग रही है,हकीम अरशद अली ने तफसीर के साथ यूनानी इलाज के बारे में बताया और यूनानी की खिदमत करने वालों की हौसला अफजाई की। डॉक्टर अलादीन ने बताया की हरमस यूनानी कंपनी की दवाओं की शुद्धता पर जोर दिया और डॉक्टरों से यूनानी की प्रैक्टिस करने की सलाह दी। डॉक्टर जुहैर किदवई, डॉक्टर, मुख्तार उस्मानी, डॉक्टर अरशद अली डॉक्टर जैनुल आब्दीन, डॉक्टर सईद उर रहमान, डॉक्टर आलम नूर, डॉक्टर नवल किशोर, डॉक्टर अकमल, डॉक्टर मुश्ताक, डॉक्टर महावीर जैन, हाजी आकिल साहब, राजीव खरे, संजीव खरे, एजाज, कयाम किदवई, तज्जू, हुमायूं अम्मार, विंदेश, नियाज, अफ्फान के अलावा यूनानी कम्पनी के एमआर मौजूद रहे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

