लूट की घटना को छिपाने के लिए पुलिस ने दर्ज किया पीड़ित पर मुकदमा -रामनगर की पुलिस रस्सी का सांप बनाने में माहिर। -पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय।
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स
बाराबंकी। जनपद के थाना रामनगर की पुलिस अब लूटेरों से मिलकर ही पीड़ित के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने में महारत हासिल कर ली है ताकि लूट की घटना को दबाया जा सके। पुलिस की इस तरह की हास्यास्पद कार्यवाही को सुनकर आपको पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो जायेगी। होशियार हो जाहिए ये यूपी पुलिस है, यहां अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितांे पर दर्ज किया जाता है मुकदमा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सैदनपुर, थाना रामनगर, बाराबंकी के निवासी अधिवक्ता बलवंत कुमार सिंह विगत 23 अक्टूबर को समय करीब 7.40 बजे रात्रि को बाराबंकी कचेहरी से रामनगर पहुंचे थो और घर जाने के लिये रामनगर-फतेहपुर मोड़ पर जा रहे थे कि ग्राम देवसानी निवासी अर्पित ंिसह ने अपने मेली मददगारों के साथ अपनी दुकान के सामने शराब पीकर खाली बोतल रोड पर फेंक दिया था जिससे कांच टूटकर रोड पर बिखर गया था जिस पर अधिवक्ता ने ऐतराज किया तो गंदी-गंदी गालियां देते हुए जानमाल माल की धमकी देते हुए दुस्साहस करते हुए लूटपाट की गई। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना रामनगर में दिया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने कई उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जिससे खुन्नस खाकर थाना रामनगर की पुलिस ने लूट का मुकदमा न दर्ज करना पड़े इसलिए विपक्षी से मिलकर फर्जी तरीके पीड़ित के ऊपर ही मुकदमा पंजीकृत करके मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
अब देखना है क्या जनपद की पुलिस इसी तरह के अविष्कार करके अपना गुडवर्क करती रहेगी या पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

