संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का पेड़ से लटकता शव मिला
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
थाना जहांगीराबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत अच्छेचा मे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का पेड़ से लटकता शव मिला
बाराबंकीआपको बताते चलें पूरा मामला बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद का है जहां पर ग्राम पंचायत अच्छेचा में मानसिक रूप से परेशान महिला ने आम के पेड़ से अपनी ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली कुछ लोगों का कहना है कि मृतका ज्ञानवती आए दिन अपने परिवार से परेशान रहती थी इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली मृतक ज्ञानवती के परिवार का कहना है कि अक्सर देर सबेर बिना बताए बाहर चली जाती थी वही 1 दिन पहले अपने मायके मोहद्दीनपुर गई थी मृतका के पति बुध सागर ने बताया आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने आकर हमको बताया कि तुम्हारी पत्नी का बाग में आम के पेड़ से शव लटक रहा है इसकी सूचना पाते ही परिवार जन ने तुरंत थाना जहांगीराबाद को अवगत कराया जिसे थाना प्रभारी जहांगीराबाद अक्षय कुमार ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर प्रधान द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
वहीं मृतका के मायके वालों का कहना है कि ज्ञानमती पहले कहीं दूसरी जगह ब्याही थी जहां पर पहले से उसके एक लड़का था जो अपने नाना के घर पर रहता है पहले वाले पिता का लड़का लाल जी ने एक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी माता जी को आए दिन जान से मारने की धमकियां मिलती रहती थी जिस से आहत होकर मेरी माता जी ने इसी थाना जहांगीराबाद में कुछ दिन पूर्व अपने परिवार जन की शिकायत भी की थी लाल जी ने अपनी माता की आत्महत्या से इनकार करते हुए कहां है कि उनकी हत्या की गई है तथा लिखित तहरीर देकर परिवार जन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है वहीं थाना प्रभारी अक्षय कुमार का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद साफ हो जाएगा आत्महत्या या हत्या तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

