यूपी के श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ और हरिद्वार में बनेगा अतिथिगृह: योगी आदित्यनाथ
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हरिद्वार और बदरीनाथ में यूपी के श्रद्धालुओं के लिए अतिथिगृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के बीच हरिद्वार के अलखनंदा अतिथिगृह को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ यात्रा के दौरान भगवान के दर्शन ही नहीं किए, बल्कि दोनों सरकारों के बीच बरसों पुराना विवाद भी खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का हरिद्वार में बना अलखनंदा अतिथिगृह उत्तराखंड सरकार को सौंप दिया जाएगा। इसे लेकर दोनों सरकारों के बीच बरसों से विवाद चल रहा था।
Related Posts

