तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 24 नवम्बर। जनपद में संचालित हो रहे तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के सभागार में स्कूलों के छात्र/छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें स्कूली लगभग 40 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रदान की ट्राफी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी चंचल मिश्रा बाल शिक्षा निकेतन बहराइच एवं द्वितीय स्थान पर निशांत कुमार पाण्डेय, राजकीय इण्टर काॅलेज बहराइच तथा द्वितीय स्थान पर कुमारी अनुष्का मिश्रा सरस्वती विद्या मंदिर बहराइच द्वारा स्थान प्राप्त किया गया। जिनको मुख्य अतिथि नगर मजिस्टेªेट द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यशाला में उपस्थित समस्त छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एवं श्री अशोक कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बहराइच द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं दुर्घटना से बचाव के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बहराइच, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उ.प्र. परिवहन निगम, बहराइच, प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या राजकीय इण्टर कालेज एंव राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज बहराइच, यातायात निरीक्षक (पुलिस), योगेन्द्र सिंह प्रधान सहायक, अतीक उल्लाह खान, प्रधान सहायक एवं अन्य कर्मचारियों तथा एनजीओ संचालन गजनफर जाफरी द्वारा उपस्थित रहकर कार्यशाला को सुगतमापूर्वक संचालन कराया गया।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!