मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथो का निरीक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तत्वाधान में मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के साथ बाराबंकी टीम ने तहसील सिरौलीगौसपुर बूथों का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बताते चलें कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तत्वाधान में बाराबंकी के लिए नामित मुख्य निर्वाचन अधिकारी डिप्टी सी ई ओ उमेश चंद्र उपाध्याय ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के परसा तथा रामनगर विधानसभा क्षेत्र से सैदनपुर अवरेला हमीन पुर जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उधौली बघौली आदि बूथों का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अखिलेश सिंह के अतिरिक्त बूथ लेवल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!