संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत, मौके पर पहुची पुलिस
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम लोहटी पसई में एक विवाहिता की बीते शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम लोहटी पसई निवासी रवि मिश्रा की 25 वर्षीया पत्नी रुचि मिश्रा की बीते शनिवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतका रुचि मिश्रा की 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी जिसका एक बेटा भी है।घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चैकी इंचार्ज महादेवा वेद प्रकाश शर्मा ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस संबंध में चैकी इंचार्ज महादेवा वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मृतका रुचि मिश्रा के मायके बाबू पुरवा कॉलोनी किदवई नगर कानपुर से आए परिजनों के द्वारा कोई भी प्रकार का प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

