स्नातक एमएलसी चुनाव!शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर किया मतदान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
मसौली बाराबंकी। विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लखनऊ खंड के स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के लिए अधिकृत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि मतदान प्रक्रिया में शिक्षकों ने तो बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं स्नातक क्षेत्र के वोटरों में उत्साह की कमी के चलते मात्र 41.19 प्रतिशत ही मतदान हो सका। जबकि शिक्षक क्षेत्र के लिए 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर विकास खण्ड मसौली में स्नातक के चार व शिक्षक क्षेत्र का एक मतदान केंद्र बनाया गया था जहां पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से मतदान कार्य प्रारंभ होकर सायं पाँच बजे तक चला। ब्लाक मुख्यालय पर स्नातक स्तर के बने बूथ नम्बर 151 व 151अ के कुल 1512 मतदाताओं में 647 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 42.31 प्रतिशत हुए मतदान में 469 पुरुष एव 178 महिला वोटरों ने वोट डाले। सेक्टर मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा मतदान तक मतदेय स्थल पर मौजूद रहे। इसी क्रम में सफदरगंज स्थित फतेहचंद जगदीश राय इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 156 व 156 अ के बूथों पर 1418 मतदाताओं में 560 मतदाताओं ने वोट डाले। 37.43 प्रतिशत हुए मतदान में 419 पुरुष एव 141 महिलाओ ने मतदान किया। शिक्षक निर्वाचन के लिए सफदरगंज में बनाये गये बूथ संख्या 91 में 262 मतो में से 151 मतदाताओं ने वोट डाले 57.63 प्रतिशत हुए मतदान में 140 पुरुष एव 11 महिलाओ ने मतदान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट हरिवंश प्रसाद, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, लेखपाल मयंक तिवारी मतदेय स्थल पर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सुबह की सुस्ती के बाद जैसे जैसे धुप तेज हुई वैसे वैसे मतदाताओ में काफी उत्साह देखा गया सकुशल मतदान के लिए जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी, जोनल मजिस्ट्रेट अभय कुमार पाण्डेय ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

