हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय बालिका सहित एक बालक घायल, भर्ती तिलक में शामिल युवक ने अवैध असलहे से चलाई गोली, हुआ गिफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी के सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिंग रोकने का नाम नहीं ले रहा है। वही रामनगर क्षेत्र में तिलक समारोह में लड़की पक्ष की तरफ से अवैध तमन्चे से की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक 12 वर्षीय बालिका समेत 2 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनो घायलो को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया और फायरिंग करने वाले युवक को अवैध तमन्चे समेत गिरफ्तार कर लिया है ,मामला रामनगर थाना क्षेत्र के सेमराय गांव का है जहां सोमवार को गांव के ही निवासी रवीन्द्र कुमार सिंह की पुत्री की शादी और लड़के का जनपद गोण्डा से तिलक आना था । समारोह की खुशियां पूरे शबाब पर थी, गोण्डा जनपद से लड़के का तिलक लेकर आये लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ा रहे थे और बारात का इन्तेजार हो रहा था ।इसी दौरान लड़की पक्ष के साथ आया गोण्डा निवासी राजकुमार सिंह .315 बोर के तमन्चे से फायरिंग करने लगा । नशे में धुत होकर करी जा रही फायरिंग के दौरान पास में खड़े सेमराय निवासी 22 वर्षीय कृष्ण सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह के कंधे को चीरती गोली पास में खड़ी 12 वर्षीय मुस्कान पुत्री पवन कुमार सिंह की कमर में जा लगी जिससे दोनो जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया ।घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर फायरिंग में इस्तेमाल अवैध तमंचा बरामद कर लिया और दोनो घायलो को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया । जहा मुस्कान की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरो ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है ।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल


बाराबंकी। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की खबर जानकारी के बाद रामनगर पुलिस ने तिलक में शामिल मेहमान राजकुमार सिंह पुत्र रामदास सिंह निवासी पाल्हापुर करनैलगंज गोण्डा को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार के पास से अवैध तमंचे बरामद किया। सूत्रों के अनुसार तिलक समारोह का कार्यक्रम चल ही रहा था इसी बीच राजकुमार अपने साथ लाये अवैध तमंचा से फायरिग कर दी जिसके चलते 12 वर्षीय बालिका व 22 वर्षीय युवक को गोली के छर्रे लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। तिलक समारोह में गोली चलने के बाद वहा भगदड़ मंच गई और अभियुक्त राजकुमार मौके से फरार हो गया। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुची पुलिस ने अरौपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने रात करीब 10 बजे राजकुमार को ग्राम सेमराय के निकट देशी शराब ठेके के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक राजकुमार गोंडा भागने की फिराक में था। पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मु.अ.सं. 521/2020 धारा 307 मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!