कोरोना पर भारी पड़ी आस्था,मेले में अपेक्षा से अधिक उमड़ी भीड़ कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला अमौनी का मेला सकुशल सम्पन्न

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के अन्तर्गत ग्राम अमौनी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महन्त संतोष भारती की याद में गोमती नदी के तट पर लगने वाला विशाल मेला सकुशल सम्पन्न हो गया।करीब एक किमी0 की परिधि में इस मेले में भारी भीड़ जमा थी।मेले में आये श्रद्धालुओ ने गोमती नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की तथा महन्त संतोष भारती की समाधि पर फेरी लगा कर मन्नतें मांगी।

ज्ञात हो कि अमौनी मेले के लिये क्षेत्र वासियों को काफी उत्सुकता रहती है।मेला लगने से दो दिन पूर्व ही अमौनी के आसपास गांवों में लोगों के यहाँ रिश्तेदारों तथा मित्रों का आना जाना शुरू हो जाता है।इस मेले में क्षेत्र वासियों के अलावा समीपवर्ती जनपदों अमेठी,सुलतानपुर,बाराबंकी तथा रायबरेली से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होते हैं।यह मेला प्रातः 8 बजे शुरू होता है जो दिन भर चलता है।मेले में भीड़ का आलम यह था कि मेले से तीन किमी0 पहले से ही सड़क जाम हो गयी थी।मेला क्षेत्र से पांच सौ मीटर पहले ही बैरीकेडिंग कर दी गयी थी।बैरीकेडिंग पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र त्रिवेदी व सिपाही अलखराम वर्मा तैनात थे।पुलिस कर्मी बैरीकेडिंग के आगे दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों को आगे जाने नही दे रहे थे।वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम चेत यादव गोमती नदी के किनारे नाव से आने जाने वाले मेलार्थियों पर नजर रख रहे थे।मेले में स्थानीय पुलिस के अलावा पटरंगा तथा रूदौली कोतवाली के जवान तैनात किये गये थे।चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे।गोमती नदी के किनारे गोताखोरों तथा जाल की व्यवस्था की गयी थी।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये आधा दर्जन नावों की व्यवस्था की गयी थी।प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना पुलिस बल के साथ घूम घूम कर मेले का जायजा ले रहे थे।प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने नाव पर क्षमता से अधिक मेलार्थियों के बैठाने पर नाविकों को कड़ी फटकार लगाई।नदी उस पार बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना की पुलिस की ड्यूटी न लगने पर प्रभारी निरीक्षक ने हैदरगढ़ के सीओ से बात करके सिपाही को तैनात करने की मांग की।सुबेहा के थाना प्रभारी ने चार वर्ष पूर्व मवई थाने रह चुके सिपाही जलालुद्दीन समेत दो लोगों को गोमती नदी के निकट ड्यूटी करने के लिये भेजा।मेले में उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह,अशोक कुमार,राम नरेश रावत तथा पटरंगा थाने के उपनिरीक्षक गुलाम रसूल शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये सिपाहियों के साथ गश्त करते रहे।मेले में तीन बच्चे भवानीपुर के महेंद्र,रैछ के सौरभ,चकौरा के सुभम बिछड़ गये थे जिन्हें मेले में बने खोया पाया केंद्र पर पहुंचाया गया।मेला सकुशल सम्पन्न हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।प्रधान प्रतिनिधि परमानन्द शुक्ला ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया।मेले में मुस्लिम राजपूत वेलफेयर के मण्डल प्रभारी आफताब आलम,भाजपा नेता महेंद्र पाण्डेय,प्रधान रामपुर जनक राजेश यादव,जन्नू मिश्रा,आनन्द शुक्ला आदि लोग मेला पहुंच कर महन्त सत्यभारती से आशीर्वाद लिया।

Don`t copy text!