अरविंद कुमार कहते हैं कि इनके गांव में नहीं हुआ विकास

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी अरविंद कुमार हमारी संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि हमारे गांव में विकास के किरण कोसों दूर है जो भी सरकारी योजनाएं आई वह केवल कागजों पर ही रह गई हमें सरकारी योजनाओं का कोई विशेष लाभ नहीं मिला है, उनका कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय तो उन्हें मिला लेकिन शौचालय में बंदरबांट के चलते सही तरीके से नहीं बन पाया जो अब गिरने की कगार पर है अरविंद कुमार कहते हैं कि उनके शौचालय में गड्ढे भी नहीं है जिसके चलते वह शौचालय में कंडे रख रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने बताया कि हमारी मम्मी करीब 70 साल की है जिनसे पेंशन बनवाने के नाम पर ₹500 भी ले लिया गया लेकिन आज तक पेंशन नहीं मिली

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!