सुबेहा बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे दुर्जन चैराहे के समीप आज दोपहर करीब 2 हैदरगढ़ से शुक्लबजार की तरफ जा रहे ट्रक चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।जानकारी के अनुसार देवपुरा मजरे इस्लामपुर निवासी मुकेश पुत्र शिवकुमार बाइक से नट्वीरन मेला सब्जी खरीदने आया हुआ था और वापस अपने घर जा रहा था अभी वह पूरे दुर्जन चैराहे के समीप पहुचा ही था की हैदरगढ़ से शुकुलबाजार की तरफ जा रहे ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मुकेश की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी घटना की सूचना पर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वही इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

