शिकायत के बावजूद नही हुई जांच, डीएम से शिकायत

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

बाराबंकी। विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत खानापुर में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करने वाले इकबाल बहादुर को लगातार ग्राम प्रधान पति के द्वारा धमकी दी जा रही है जिसको लेकर वह लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन अधिकारी कर्मचारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है तो वही अकबाल बहादुर का आरोप है कि उन्होंने जिला अधिकारी को नोटरी सपथ पत्र के साथ शिकायत की और उसने बताया था कि ग्राम प्रधान ने भ्रष्टाचार कर लाखों रुपए का बंदरबांट किया है जिस पर जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी को जांच सौंपी थी लेकिन जांच अधिकारी ने किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की और ऑफिस में बैठे-बैठे ही रिपोर्ट लगा दी फिलहाल ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि अगर इसी तरीके से अधिकारी कर्मचारी ऑफिस से जांच करते रहेंगे तो कैसे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

 

 

 

Don`t copy text!