डायल 112 में कार्यरत 2016 बैच के सिपाही सुशील कुमार यादव का लक्ष्य *प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाना है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
खाकी उतार कर शिक्षक बने सुशील यादव कहते है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के साथ साथ बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत की जाए सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए बच्चो में पुलिस विभाग का अनुभव भी बाटेंगे । छोटे बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य होगा पाठशाला की शिक्षा के साथ बच्चों को कानून का भी बेहतर ज्ञान हो ।साथ में अपने जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हर राह पर मेरा मार्गदर्शन किया है।
*बच्चो को देंगे कानून की तालीम : आशीष
Related Posts
पुलिस की नौकरी छोड़ शिक्षक बने आशीष कुमार चौरसिया कहते है कि मैं पुलिस में रहा तो जनता को कानून के पालन की नाशीहत दी तो कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाही भी की शिक्षक बन बच्चो को ऐसी तालीम दूंगा की बच्चे भविष्य में कानून का पालन करे पुलिस विभाग के अनुभव को शिक्षक के रूप में बाट व्यवस्था की बुनियाद को मजबूत करूंगा।
बताते हैं कि अभी तक वर्दी सुरक्षा की थी लेकिन अब शिक्षक बन कर समाज में अपना योगदान देने को लेकर बहुत उत्साहित व गौरवान्वित हूँ।
112 के सिपाही सुशील कुमार यादव, आशीष कुमार चौरसिया, पंकज कुमार चौरसिया, समसुल हसन ने अपने प्रभारी निरीक्षक 112 को मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

