छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 05 दिसम्बर। जनपद बहराइच के समस्त अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र/छात्राओं हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12 एवं उच्च कक्षाओं) के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने हेतु अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 तक निर्धारित की गई है।

यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी छात्र/छात्राएं निर्धारित तिथि के पूर्व अपना आॅनलाइन आवेदन भरकर अपने शिक्षण संस्थान/विद्यालयों में जमा करें। आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने में कोई समस्या आ रही हो या भरे गये आवेदन में आधार प्रमाणीकरण सम्बन्धी यथा स्पेलिंग त्रुटि हो तो ऐसे छात्र/छात्राएं प्रार्थना पत्र एवं हाईस्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संस्था से अग्रसारित कराते हुए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बहराइच में सम्पर्क स्थापित कर समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

Don`t copy text!