पटरंगा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बिना मास्क लोगो के विरुद्ध पुलिस ने किया कार्यवाही
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)थाना पटरंगा क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर पटरंगा पुलिस ने बिना मास्क बाहर निकल रहे लोगो पर कार्यवाही करते हुए बीस लोगों का चालान काटकर उनसे नगद जुर्माना भी वसूल किया।
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा बढ़ते कोरोना प्रकोप की रोकथाम को देखते हुए जिले में गठित की गई टीम ने शनिवार को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए रुदौली सर्किल के पटरंगा थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर बिना मास्क घर से बाहर निकल रहे लोगो पर कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर बिना मास्क के फर्राटा भर रहे दस लोगों का चालान काट 1000 रुपये का नगद जुर्माना भी वसूल किया।वही पटरंगा थाना क्षेत्र के ही उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मानापुर क्षेत्र में बिना मास्क के लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दस व्यक्तियों का कोविड-19 के उल्लंघन के मामले में कार्यवाही करते हुए रु 1,000 रुपये का नगद जुर्माना भी वसूला गया।वहीँ उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बिना मास्क जिन दस लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है उनमें के विरूद्ध कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सौ सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

