मसौली बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सफदरगंज में एसआरजी अवधेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संकुल शिक्षको की मासिक बैठक सम्पन हुई। जिसमें प्रेरणा सूची तालिका पर चर्चा की गयी। एसआरजी अवधेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विभाग ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका एवं प्रेरणा लक्ष्य के साथ आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह जैसे मॉड्यूलों के अध्ययन पर जोर दिया है। इन मॉड्यूलों के अध्ययन के बाद शिक्षकों का फीडबैक प्रश्नोत्तरी के द्वारा किये जा रहे है। उन्होंने प्रेरणा लक्ष्य सूची और तालिका के विषय में विस्तार से समस्त शिक्षकों को बताया तथा शिक्षक डायरी को किस तरीके से भरना है इस पर चर्चा की गई। इस मौके पर अनीता भारती, विश्वनाथ वर्मा, सायरा, निहारिका सिंह, एकता मिश्रा, सुमन वर्मा शिल्पी सहित तमाम शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

