मिना माक्स फर्राटा भर रहे 27 लोगों पर पुलिस ने की कार्यवाही
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा बढ़ते कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में गठित की गई।टीम द्दारा मंगलवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज क्षेत्र में कोविड-19 के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए मजिस्ट्रेट पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बिना मास्क के 27 लोगों के विरुद्ध कोविड 19 के उल्लंघन के मामले में कार्यवाही करते हुए रु 2700 सौ नगद जुर्माना वसूला।
उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि घर से बिना मास्क के फर्राटा भर रहे 27 लोगों के विरूद्ध कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 100–100 रुपये का कुल रु 2700 सौ रुपया जुर्माना वसूला गया।उपनिरीक्षक ने लोगों से कोविड 19 का सख्ती से पालन करने व मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकलने की अपील करते हुए कहा कि मास्क न लगाने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।

