भेलसर(अयोध्या)मंगलवार को रात समय 8,00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सरोज पुत्र रघुनाथ लोधी निवासी कादिरपुर थाना रुदौली अपनी 5 साल की बच्ची अनुष्का के साथ ग्राम अमराही थाना मवई से अपने घर के लिए निकले थे परंतु घर नहीं पहुंचे।कहीं गायब हो गए हैं।इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली कृष्णकांत यादव मय हमराही कांस्टेबल विजय कुमार व विक्रम सिंह व चालक रामकृष्ण यादव के साथ सैदपुर मार्ग पर तलाशते हुए शुक्लापुर पहुंचे जहां पर सरोज व उनकी बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
Related Posts

