भाजपाईयों ने पुण्यतिथि पर लौह पुरुष को किया याद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

बाराबंकी। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और लौह पुरुष के नाम से मशहूर भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पटेल भवन स्थित पटेल प्रतिमा पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा में उनका जन्म हुआ था और 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा व विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री राहुल कुमार वर्मा गुरदीप सिद्धू चंद्र प्रकाश गुप्ता विनीत रस्तोगी आदि ने उन्हें नमन किया। सशक्त व समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया। उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे। बीजेपी पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व चेयरमैन राकेश पटेल ने सरदार पटेल को भारत की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा, सरदार पटेल का जीवन और व्यक्तित्व इतना विराट है, जिसे शब्दों में पिरो पाना संभव नहीं है। सरदार साहब भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक हैं, उन्होंने जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान कर एक अखंड भारत को आकार दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। बता दें कि सरदार पटेल ने देश की आजादी में तो अपना योगदान दिया ही इसके अलावा उन्होंने देश को एक करने में भी अहम भूमिका निभाई। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ तब देश में 550 से ज्यादा छोटी-बड़ी रियासतें थीं। इनमें से कई रियासतों ने आजाद रहने का फैसला किया था लेकिन सरदार पटेल ने इन सबको मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!