जयंती पर याद किये गये आशाराम यादव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत चेचरूवा में हर वर्ष की भाँति समाजवादी चिंतक विचारक पूर्व सांसद स्व. रामसेवक यादव के सहयोगी पूर्व प्रधान चचेरूवा स्व. आशाराम यादव की 14वीं पुण्य तिथि पर उनके चाहने वालो का ताता लगा रहा उनकी विचार धारा व उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना प्रत्येक व्यक्ति ने की कार्यक्रम का आयोजन सरोज कुमारी यादव पत्नी उमाकन्त यादव पूर्व प्रधान चचेरूवा ने किया। स्व पूर्व प्रधान आशाराम यादव अपने पंचायत में क्षेत्र में सर्व समाज की रक्षा परछाई की भाँति करते थे बड़ी से बड़ी समस्या का निपटारा आपसी सहमति से ऐसे कराते थे सभी को लगता था कि उचित न्याय हुआ है। उक्त उद्गार उमाकान्त यादव जिला सचिव सपा ने श्रद्धान्जली अर्पित करने आये क्षेत्र के सैंकडो की संख्या में लोगो के बीच रखते हुए सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यक्रम का संचालन रामहरख रावत ने किया। मुख्यरूप से भीखा प्रधान, आशर्फी लाल यादव, बंशीलाल, अवधराम, राम चन्द्रर गौतम, सन्तराम रावत, मो. हसीब, मो. कलीम, डा. विश्वनाथ यादव आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित की।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!