पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने एक बॉइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बॉइक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेन्द्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, हेड कॉन्स्टेबल चन्द्र कुमार शुक्ला, आरक्षी दुर्गा प्रसाद, नरेंद्र यादव, मो0 आमीन ने मुखबिर की सूचना पर बिन्दौरा चैराहे से रोहित शुक्ला उर्फ गोलू पुत्र रामकिशोर शुक्ला निवासी अमौली कला थाना रामनगर बाराबंकी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल नम्बर यूपी 41 एएफ 0553 बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!