बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

कासगंज जनपद की कोतवाली क्षेत्र में मथुरा बरेली हाईवे पर प्राइवेट बस के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी I दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए I दुर्घटना का शिकार रायपुर के ओमबीर पुत्र लटूरी सिंह प्रहलादपुर निवासी हरिओम पुत्र पन्नालाल हुए I यह लोग जरूरी काम से सोरों जा रहे थे, तभी पीछे से बस चालक ने उन्हें रौंद दिया I घायल ओमबीर को रेफर कर दिया गया है I दुर्घटना के बाद बस ले कर भाग रहे चालक की लापरवाही से होटलपुर के पास सड़क किनारे खड़े युवक भी बाल बाल बचे I दुर्घटना के बाद चालक परिचालक बस छोड़कर भाग गए I घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है I पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है I

Don`t copy text!