कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने भाजपा सांसद उपेन्द्र से की मुलाकात कृषि विधेयक वापस कराने की लगाई गुहार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। नये कृषि कानून किसानों की तबाही और कारपोरेट लूट का कानून हैं। इन काले कानूनों के सहारे कारपोरेट खाद्य सामग्री के राष्ट्रीय बाजार पर अपना नियंत्रण करके देश के नये मालिक बनेंगे और हमारा लोकतंत्र, हमारी सरकारें, हमारा संविधान और देश की जनता उनकी गुलाम बन जायेंगी। रविवार को कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने सांसद उपेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात करके यह उदगार व्यक्त किए। इस दौरान उपसिथत कांग्रेसियों ने सांसद उपेन्द्र रावत के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर उनसे इस देश के अन्नदाता के हित को ध्यान में रखकर तीनों कृषि सम्बन्धी कानूनों को तत्काल वापस लिये जाने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में जनपद के कांग्रेसजनो ने पिछले 24 दिनों से चल रहे किसान आन्दोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए देश के प्रधानमंत्री से अनुरोध किया हैं कि देश के संघीय ढांचे का उल्लंघन कर, संविधान को रौंदकर, संसदीय प्रणाली को दरकिनार करके बहुमत के आधार पर आपकी बाहुबली सरकार ने संसद के अंदर खेती सम्बन्धी तीन काले कानूनों को जबरन बिना किसी चर्चा व राय मश्वरें के पारित किया हैं। जिस पर कांग्रेस पार्टी सहित कई राजनैतिक दलों ने अपने संवैधानिक अधिकार के तहत मत विभाजन की मांग की थी लेकिन आपने और आपकी सरकार ने किसी की बात नही सुनी और देश के 62 करोड़ किसानों की जिंदगी से जुड़े इन तीन काले कानूनों का संसद परिसर के अन्दर सिक्योरिटी गार्ड लगाकर, धक्का मुक्की कर पारित करवा कर किसान को अपनी जमीन पर ही मजदूर बनाने का काला कानून बना दिया जो चिन्ता का विषय हैं। इस दौरान प्रमुख रूप् से पूर्व राज्यसभा सदस्य ए.पी.गौतम, जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, कमल भल्ला, रामहरख रावत, जयन्त गौतम, अरशद इकबाल, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सोनम वैश्य, तस्लीमन खान, प्रदीप मौर्या, रामू यादव, अम्बरीश रावत, मो. आरिफ, अजीत वर्मा, पवन यादव, चांदनी भारती, कुनाल वाल्मीकि, मुइनुद्दीन अंसारी, अखलेश वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

 

Don`t copy text!