किसानों की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी: अनिल वर्मा श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान हुई दर्जनों किसानों की मौत हो चुकी है।इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे जनपद में श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों के सम्मान में दीप जलाए गए और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि किसानों की यह कुर्बानी जाया नहीं जाएगी। गौरतलब हो कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनो के खिलाफ देशभर के किसानों में गम व गुस्सा है। जिसको लेकर देश के अधिकांश किसान संगठन दिल्ली बॉर्डर पर बीते तीन सप्ताह से आन्दोलनरत हैं।आंदोलन के दौरान करीब तीन दर्जन किसानों की मौत हो चुकी है जबकि एक संत जिन्हें किसानों की पीड़ा देखी न गयी और खुद को गोली मार ली।शहीद किसानों की याद और उनके सम्मान में देश भर के किसान संगठनों ने 20 दिसम्बर को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों एवं ब्लाक की सभी ग्राम इकाइयों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।बंधौली गांव में संरक्षक उत्तम वर्मा,देवां के बम्भन पुरवा में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा,गिरीश चन्द,रईश अहमद व सगीर अहमद,बंकी में रामानन्द,ओम प्रकाश,रामनगर में राजेंद्र प्रसाद व कृष्णपाल बबलू, मसौली में भगौती प्रसाद,सिद्धौर में हौसिला प्रसाद, रणविजय सिंह, राम मदन,हैदरगढ़ में हरीराम पाल, हरख में प्रमोद कुमार,शिव नरायन, फतेहपुर में बाबादीन, नौमिलाल, सूरतगंज में अमर सिंह, मदारपुर गांव में राम सेवक रावत, सिरौलीगौसपुर में डॉ राम सजीवन, बनोकडर में शांति भूषण सिंह, प्रभाकर तिवारी आदि के द्वारा सभी शहीद किसानों के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि किसानों की शहादत बेकार नही जाएगी,आने वाली किसान पीढियां इसे हमेशा याद रखेंगी।उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार अपने अहंकार से बाहर निकले और सभी काले कानूनो को रद्द करे क्योंकि देश की आत्मा सड़को पर है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

