भाकियू नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने किया विफल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर फैले अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने सोमवार को लखनऊ के लिए कुच का ऐलान किया। जिसके बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। लखनऊ कुछ के दौरान पुलिस और भानु गुट में जमकर नोकझोक हुई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की भरपूर कोशिश की जिसके बाद भानु गुट के प्रदेश प्रभारी आशु चैधरी और भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ अपने ऊपर जलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन जबतक आशु चैधरी आपने जिस्म में आग लगाते उससे पहले वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम मौके पर पहुंचकर मामले को ठंडा करने की कोशिश की लेकिन संदीप गुप्ता का यह प्रयास विफल रहा, जिसके बाद उपजिलाधिकारी अभय पांडे मौके पर पहुंचकर कई घंटों तक वार्ता किया। उप जिलाधिकारी खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी किसान नेता आशु भैया की बातों को मानते हुए जल्द से जल्द सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तौल कराने की बात कही हैं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

