चोरों ने ट्रक को बनाया निशाना, पुलिस गश्त की खुली पोल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
सुबेहा बाराबंकी। कड़की के ठंठ मे चोरो की बल्ले बल्ले, पुलिस गश्त में नाम पर रात भर सोती रही। नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में बेखौफ चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर चोर स्थानीय पुलिस की रात्रि पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के अनुसार कस्बा सुबेहा के शनि बजार स्थित दुकान के बाहर खड़े ट्रक को अज्ञात चोर उठा ले गये। जानकारी होने पर पीड़ित ट्रक मालिक ने मामले की शिकायत मुकामी पुलिस से कर कार्यवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक शनि बाजार के रहने वाले ट्रक मालिक बबलू तिवारी का ट्रक बीती रात दुकान के बाहर खड़ा था, जिसे चोर उठा ले गये। पीड़ित को इसकी जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। सुबेहा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी की घटना की तहरीर मिली है पुलिस सभी पहुलओं की जाँच कर रही है। फिलहाल लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति चिंतित नजर आ रहे हैं।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

