स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नही ले रही

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

जैदपुर, बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नही ले रही है। ग्राम गुलरहिया में महिलाओं की सुविधाओं के लिए बने पर उपकेंद्र पर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। टूटी दीवार व खिड़कियां पहचान बनी हुई है। हरख बलाक की ग्राम पंचायत गुलरहिया में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को गाव स्वास्थ्य सेवा देने के लिए गाव के बाहर मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उपकेंद्र बनाया गया था। उद्देश्य था कि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी व नवजात शिशुओं के टीकाकरण किये जायेंगे। लेकिन उपकेंद्र की टूटी दीवारे व खिड़कियां, व बिना दरवाजे के भवन में लोग उसमें जाने से घबराते हैं। उपकेंद्र की चारदीवारी टूटी होने के कारण परिसर के अंदर लगी घास व गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप सालों से खराब पड़ा हुआ है। जिस के चलते आसपास के किसानों पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आसपास के लोगो की माने तो खस्ताहाल हो चके उपकेंद्र पर कोई स्वास्थ्य कर्मचारी आता ही नही है। सूत्रों की माने तो उपकेंद्र पर बने कमरों के दरवाजे न होने के कारण शाम होते ही उपकेंद्र पर जुआरियों , नशेड़ियों व अराजकतत्वों का कब्जा बना रहता है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!