गरीबों की ज़रूरत को पूरा करेगी ‘‘नेकी की दीवार’’

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 23 दिसम्बर। जिलाधिकारी शम्भु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के अभिनव प्रयास व प्ररेणा से जनपद में गरीबों, असहायों, निराश्रितों एवं ज़रूरतमन्दों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा ‘‘नेकी की दीवार’’ के उनवान से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है। इस पहल के पीछे जिलाधिकारी की सोच यह है कि एक ऐसा स्थान निर्धारित कर दिया जाय जहाॅ पर लोग अपनी आवश्यकता से ईतर सामान कपड़ा, जूता इत्यादि सुरक्षित रख जायें और जो भी ज़रूरतमन्द लोग हैं किसी दानदाता के हाथों से प्राप्त करने की झिझक के बिना कपड़े जूते-चप्पल इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं। नगर क्षेत्र में स्थापित की गयी नेकी की दीवार का सेन्ट्रल आईडिया यही है कि ‘‘जो आपके पास अधिक है यहाॅ छोड़ जायें, जो आपकी ज़रूरत है यहाॅ से ले जायें।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी शम्भु के निर्देश पर नगर के पानी की टंकी चैराहा पर स्थापित की गयी नेकी की दीवार का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों के साथ फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा लगायी रैकों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जो आपके पास अधिक है उसे यहाॅ छोड़ जायें ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमन्द लोगों की मदद हो सके। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव, अधि.अधि. न.पा.परि. पवन केमार व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

10 जनवरी तक भरे जा सकते हैं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदन पत्र

बहराइच 23 दिसम्बर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा (कक्षा 11-12 एंव उच्च कक्षाओं) के लिए संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि को 10 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक छात्र निर्धारित तक वेबसाइट स्कालरशिप डाट यूपी डाट जीओवी डाट पर अपने आवेदन पत्र भरकर समय से शिक्षण संसथान/विद्यालयों में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं 15 जनवरी 2021 तक आवेदन को सत्यापित करने व अग्रसारित करने कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

Don`t copy text!