02 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर व 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स
एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर व 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।
(1)- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त मनोज पुत्र वेदराम निवासी ग्राम खानपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा को ग्राम नथुआपुर तिराहे से 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर एटा पर मु0अ0स0- 244/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(2)- थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त राजू पुत्र शिव सिंह निवासी लालपुर देहा माफी थाना मारहरा जिला एटा को 22 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर मु0अ0स0- 295/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

