इस्पेक्टर फतेहपुर 84 राघवन कुमार सिंह अपने में फोर्स के साथ कर रहे फ्लैग मार्च, त्योहारों को शांति से मनाने का आह्वान
शादाब अली की रिपोर्ट
त्योहारों पर शांति के लिए पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च असामाजिक तत्वों पर है पुलिस की पूरी नजर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
उन्नाव थाना 84आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सभी उपनिरीक्षकों व पुलिस बल के साथ नगर के तहसील रोड, नगर मोहल्लो स सहित कई संवेदनशील मोहल्लों से यह फ्लैग मार्च गुजरा। काफी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए और दुकानों पर मौजूद लोग पुलिस को फ्लैग मार्च करते देख टकटकी लगाकर देखने लगे।
प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। ये फ्लैग मार्च उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। जो भी शांति भंग अथवा माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की। इस मौके पर एसएसआई ,व तकिया चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार,कांस्टेबल प्रतीक, कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल रामचंद्र आदि मौजूद रहे।

