गरीबो को मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास की किश्त, चेहरे पर मुस्कान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

जैदपुर बाराबंकी। प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आने वाली कालोनियों की किस्तें आने से लोगों मे खुशी का माहौल वर्षो से कालोनी की आस लगाये अपना घर उजाड़ कर जाड़े की मार झेल रहे लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सबसे बडी योजना का लाभ पाने के लिये नगर पंचायत जैदपुर के भारी संख्या मे पात्रों ने आवेदन किया था। जिसमे 50, 290,796,573,आदि डीपीआर के तमाम लोग आवास के लाभ से वंचित थे। दो दिन पूर्व गरीबों के बैंक खाते मे काफी इंतिजार के बाद पैसा पहूंचा तो लाभार्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बताते चले कि नगर पंचायत जैदपुर में किसी की प्रथम किस्त आयी थी तो कोई दूसरी किस्त के लिये बेबस था तो तीसरी किस्त न मिलने से अधूरे मकान मे रहने को मजबूर था कोई तो पहली किस्त को तरस रहा था।ऐसे मे डूबा विभाग सहित आलाधिकारो की लोग दुहाई देकर अपने आपको ठगा सा महसूस करने लगे थे। दो दिन पूर्व सरकार द्वारा गरीबों के खाते पर लगाये पैसे की सूचना पर लोगों की भीड बैंक व इंटरनेट सूविधा पर पहुंच कर जानकारी ली और खुश होकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जयजय कार करने लगे। वही अभी कुछ ऐसे लाभार्थी है जिनका पैसा न आने से निराश है। कोई पहले आपात्र था बाद मे पात्र हुआ है। किसी का एमआईएस न होने के चलते किस्त फंसी है। जोकि विभागीय लापरवाही का परिणाम है। वहीं सरकार द्वारा 486 डीपीआर की स्वीकृति होने के बाद जीओ टैगिंग न होने से लोग पीडित है। इस संबन्ध मे परियोजना अधिकारी से बात ह किया तो बताया गया कि सूडा से पैसा लगता है कितनों का लगा है कितने बाकी है ये पता नही जल्द सबका पैसा लग जायेगा।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!